फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIT जांच की मांग को लेकर कलबुर्गी की पत्नी ने खटखटाया SC का दरवाजा, केन्द्र को नोटिस

Wed, 10 Jan 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नड़ रिसर्च स्कॉलर और पत्रकार एमएम कलबुर्गी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अपनी बात रखते हुए उनकी पत्नी ने ये दावा किया है कि उनके पति एमएम कलबुर्गी, गोविंद पंसारे और नरेंद्र ढबोल्कर तीनों की मौत एक ही तरीके से हुई है। 

विज्ञापन


उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखते हुए इस कड़ी में जांच के लिए एसआईटी की भी मांग की हैं। इससे पहले प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच में पता चला था कि गौरी लंकेश की हत्या में इस्तेमाल हुई बुलेट(गोली) और कन्नड़ रिसर्चर स्कॉलर एमएम कलबुर्गी की हत्या में इस्तेमाल बुलेट एक समान हैं। 

उमा देवी के मुताबिक एक ही तरह से हत्या की बढ़ती इस गुत्थी को सुलझाने की खातिर जांच का दायरा बढ़ाना होगा। गौरी लंकेश की हत्या के बाद से बढ़े विवाद पर पत्रकार एमएम कलबुर्गी का मामला भी तूल पकड़ रहा है। अब देखना होगा की कलबुर्गी की विधवा उमा देवी के इस अपील पर सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें