मध्यप्रदेश किसान आंदोलन - 10 दिनों में की 16 किसानों ने आत्महत्या
- फोटो : the week
महाराष्ट्र के नांदेड जिले में कर्ज में डूबे एक किसान ने कथित रूप से अपने खेत में अपनी खुद की चिता जलाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मृतक का नाम पी रामालू बोलपिलवड है और वह परोक्ष रूप से इसलिए परेशान था क्योंकि वह फसल अच्छी नहीं होने के चलते अपना कर्ज नहीं चुका पा रहा था।
उक्त कर्ज उसने बैंकों और सहकारी सोसाइटी से लिया था। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि किसान ने अपने कृषि कर्ज की माफी के लिए राज्य सरकार की एक योजना के तहत आनलाइन आवेदन भी किया था लेकिन उसका नाम लाभार्थी की सूची में नहीं आया।
अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार शाम को बोलपिलवड तुरती गांव स्थित अपने खेत पर गया, वहां अपनी चिता सजाई और उसमें आग लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने कहा कि उमरी पुलिस थाने में एक दुर्घटनावश मृत्यु का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।