फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल भाजपा प्रमुख को जान से मारने की धमकी, मुंबई से भेजा गया खत

Sun, 04 Nov 2018 03:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को केरल में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पीएस श्रीधरन पिल्लई को मुंबई से भेजे गए एक खत में जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। 

विज्ञापन


खत में लिखा था, 'मैं मुंबई से एक 66 वर्षीय मलयाली हूं। मैं केरल आऊंगा, भारतीय जनता पार्टी की रथयात्रा में शामिल होऊंगा और राजीव गांधी की मृत्यु जैसी घटना को अंजाम दूंगा।'


भाजपा के वकील एस सुरेश ने बताया कि धमकी भरा यह खत मुंबई से स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि केरल के डीजीपी से इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है, जिससे कि इस कृत्य के पीछे शामिल व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें