फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम : सूअरों की मौत का मुख्य कारण अफ्रीकी स्वाइन फीवर हो सकता है

Thu, 08 Apr 2021 12:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, आइजोल

सार

  • आइजोल के निकट सेलेसिह में पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज में मृत सूअरों के नमूनों की सोमवार को जांच की गई थी।
विज्ञापन
अफ्रीकी स्वाइन फीवर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम के एक गांव में सूअरों की असामान्य मौत का मुख्य कारण ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ (एएसएफ) बीमारी है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक प्रारंभिक जांच में इसके संकेत मिले हैं।

विज्ञापन


बांग्लादेश सीमा के पास राज्य के दक्षिणी हिस्से में लुंगलेई कस्बे से लगभग 39 किलोमीटर दूर स्थित लुंगसेन गांव में 21 मार्च से अब तक कम से कम 125 सूअरों की मौत हो चुकी है।

आइजोल के निकट सेलेसिह में पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज में मृत सूअरों के नमूनों की सोमवार को जांच की गई थी। पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक (मवेशी स्वास्थ्य) डॉ लल्हमिन्गथंगा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सूअरों की मौत का मुख्य कारण अफ्रीकी स्वाइन फीवर होने की आशंका प्रबल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें