फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल की उम्र में विधायक बनने वाले सांसद की कोविड-19 से मौत, पीएम और राष्ट्रपति ने जताया शोक

Wed, 16 Sep 2020 10:05 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बल्ली दुर्गा प्रसाद राव - फोटो : twitter@ncbn
विज्ञापन

कोरोना महामारी की चपेट में आने से एक और नेता की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कांग्रेस सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव ने बुधवार को चेन्नई के एक अस्पताल में कोविड-19 की वजह से दम तोड़ दिया। बल्ली की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया और अपनी संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन


पीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन से आहत हूं। वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने आंध्र प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया। मेरी संवेदना उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है।'



64 वर्षीय बल्ली ने 26 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा और 28 साल की उम्र में ही विधायक बन गए थे। वे चार बार विधायक रहे और राज्य मंत्रिमंडल में भी रहे। 2019 में उन्होंने वाईएसआर के टिकट पैर तिरुपति से चुनाव लड़ा और सांसद बने।
विज्ञापन


पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई अन्य नेताओं ने भी राव के निधन पर शोक जताया और राजनीति में उनके योगदान को याद किया। 



बता दें कि मौजूदा समय में देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 50 लाख के पार हो चुकी है, वहीं इस महामारी से अब तक 82 हजार से अधिक लोगों की जान गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें