फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप काटने से बच्ची की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, प्राचार्य और उप-प्राचार्य निलंबित

Fri, 22 Nov 2019 08:04 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के वायनाड में बुधवार को एक स्कूल में 10 साल की बच्ची की सांप काटने से मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना के बाद केरल सरकार ने शुक्रवार को प्राचार्य और उप-प्राचार्य को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


वायनाड के सुल्तान बाथरी में पांचवीं कक्षा की छात्रा शेहला को सांप ने काट लिया था। इसके बावजूद शिक्षक उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पढ़ाता रहा। इस वजह से बच्ची की मौत हो गई। इस घटना को लेकर राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

केरल उच्च न्यायालय ने इस मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लिया वहीं जिला न्यायाधीश ने सुल्तान बाथरी के सर्वजन सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि ऐसे मामलों में रोल मॉडल बनने वाले शिक्षक बुरी तरह से विफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी प्रदर्शन किया जिसमें  पुलिस के साथ उनकी भिड़ंत भी हो गई।  
 
बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सीएम को पत्र लिखा था। राहुल यहां से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें