महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : एक्स@RahulGandhi
राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बापू की 77वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा कि गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं, और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं। उन्होंने आगे लिखा कि सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़ें हिला सकती हैं – पूरा विश्व उनके इन आदर्शों से प्रेरणा लेता है। राष्ट्रपिता, महात्मा, हमारे बापू को उनके शहीद दिवस पर शत-शत नमन।
मल्लिकार्जुन खरगे ने बापू को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : एक्स@kharge
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बापू को दी श्रद्धांजलि
महात्मा गांधी की पुण्यतिथी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बापू को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आप मुझे बेड़ियों से जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, आप इस शरीर को ख़त्म भी कर सकते हैं, लेकिन आप मेरे विचारों को क़ैद नहीं कर सकते। महात्मा गांधी बलिदान दिवस पर बापू को विनम्र श्रद्धांजलि।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : एक्स@VPIndia
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बापू को किया याद
महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बापू को याद किया। उन्होंने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत, जो हमारे सभ्यतागत मूल्य और संस्कृति से प्रेरित थे, न केवल हमारी स्वतंत्रता संग्राम को मार्गदर्शन देते थे, बल्कि उन्होंने दुनिया भर में मानवीय गरिमा, आत्मनिर्णय और स्वतंत्रता के लिए भी कई आंदोलनों को प्रेरित किया। गांधी जी का 'स्वदेशी' और 'ग्राम स्वराज' का विचार आज भी हमारे समय में बहुत महत्वपूर्ण है। उनकी अनमोल शिक्षाएं और सिद्धांत भारत को लगातार प्रगति, विकास और एकता की दिशा में आगे बढ़ाते रहें।