फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: अफगानिस्तान में जानलेवा हुई ठंड, 15 प्रांतों में 20 की मौत

Tue, 17 Jan 2023 07:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान के 15 प्रांतों में 20 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 70 से ज्यादा लोगों को हायपोथर्मिया की स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ठंड सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में ठंड की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई। तालो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बदगीज और हेरात प्रांत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के बीच बहुत से लोगों के पास पर्याप्त भोजन तक नहीं है।
विज्ञापन


अलग-अलग जगह से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को अफगानिस्तान के 15 प्रांतों में 20 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 70 से ज्यादा लोगों को हायपोथर्मिया की स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बदगीज के गवर्नर अहमद हनजाला ने बताया कि एक गड़रिया और उसके चार बच्चों की बर्फवारी में फंसने से मौत हो गई।  

सर्दी के संग भूख से भी जंग
तालिबान के कब्जे के बाद से यहां लाखों लोग भुखमरी की कगार पर हैं। संयुक्त राष्ट्र की आेर से चलाए जा रहे सहायता अभियान पर भी तालिबान अडं़गे लगा रहा है। इसलिए ठंड के साथ भूख से भी कई मौतों की आशंका है। ठंड से अब तक करीब 4000  पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें