फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के लिए बोली जमा करने की समय सीमा बढ़ी, कोविड-19 के चलते लिया गया फैसला

Tue, 25 Aug 2020 10:23 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने एयर इंडिया के लिए बोली जमा करने की समय सीमा दो महीने बढ़ाकर 30 अक्तूबर तक कर दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कोविड-19 संकट की वजह से दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों पर पड़े असर को देखते हुए समय सीमा बढ़ाई गई है। सरकारी एयरलाइन में हिस्सेदारी बेचने की यह प्रक्रिया 27 जनवरी को शुरू की गई थी। उसके बाद से यह चौथी बार है जब सरकार ने बोली जमा करने की तिथि को बढ़ाया है।

विज्ञापन

 

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एयर इंडिया की बिक्री के लिए ईओआई में शुद्धि पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें रुचि रखने वाले बोलीदाताओं से मिले अनुरोध को देखते हुए समय सीमा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें