असम सरकार ने बुधवार देर रात होजाई जिले के डीसी और एडीसी को तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं और दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के निर्देश पर बुधवार को देर रात को होजाई के डीसी अनुपम चौधरी और एडीसी रक्तिम बरुआ को तुरंत निलंबित कर दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पर सरकारी आवास के पास पिता और पुत्र के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इसकी जानकारी सीएम सरमा को मिलने के बाद उन्होंने दोनों को निलंबित करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सीएम ने आम नागरिकों के साथ दोनों के बर्ताव को असहनीय बताया। दिनों जिस पोजिशन में हैं और उसके बाद उनकी यह हरकत बिल्कुल भी असहनीय है। आम जनता के साथ मारपीट करना, किसी तरह से जायज नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, दोनों अधिकारियों ने सरकारी आवास के पास ही पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया था। यह घटना प्रकाश में आने के बाद बाद बुधवार देर रात मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने तुरंत निलंबन के आदेश दिए।