फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार नहीं है दाऊद, पुलिस पूछताछ में कासकर ने किए कई बड़े खुलासे

Sat, 23 Sep 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
iqbal kaskar
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने मुंबई पुलिस की गिरफ्त में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि पिछले साल दाऊद की पत्नी मेहजबीन और उसकी पत्नी रिजवाना दुबई में मिलीं थीं। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कासकर ने पुलिस को बताया कि वह पाकिस्तानी पासपोर्ट से दुबई गई थी लेकिन उस पासपोर्ट में उसका नाम क्या था यह उसे याद नहीं है। उसने यह भी कहा कि उसने भाभी से आखिरी बार रिजवाना के फोन से ही बात की थी। रिजवाना अपने चार बच्चों के साथ दुबई में ही रहती है। दाऊद ने फोन टैपिंग के डर से मुंबई में रहने वाले अपने रिश्तेदारों तक को फोन करना छोड़ दिया था। 

कासकर ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि इंडिया का मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम बीमार है। बता दें कि इस पहले मीडिया में खबरें आ रही थीं कि दाऊद वापस भारत आना चाहता है, और वह कई बीमारियों से ग्रसित है। 
विज्ञापन


पढ़ें:  इकबाल कासकर का बड़ा खुलासा- एक साल पहले दाऊद की पत्नी आई थी भारत

बृहस्पतिवार को एमएनएस मुखिया राज ठाकरे ने कहा था कि भाजपा दाऊद के साथ कुछ समझौते कर रही है और वह बीमार है। कासकर ने पुलिस से पहले की गई पूछताछ में कहा था कि दाऊद अभी पाकिस्तान मे हैं और उसके वहां चार-पांच पते हैं। उसने यह भी बताया था कि दाऊद सुरक्षा के साथ बिना परेशानी के साथ घूमता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें