फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या के चेहरे पर शॉट जमाने के बाद भुवी के मन में ये आया था

Sat, 23 Sep 2017 03:21 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : deccan chronical
विज्ञापन
कोलकाता में दूसरे वन डे में भारतीय पारी के दौरान भुवनेश्वर कुमार के एक शॉट से आलराउंडर हार्दिक पांड्या चो‌‌टिल होकर मैदान पर गिर गए थे। पूरा स्टेडियम शांत हो गया था। इस पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि जब मेरे शॉट से हार्दिक पांड्या के हेलमेट में गेंद लगी और वह गिर गए तो मैंने सबसे पहले अपने बैट को चेक किया और यह महसूस करने की कोशिश की कि वास्तव में मेरे शॉट से ही पांड्या घायल होकर जमीन पर गिर गए हैं।
विज्ञापन


कोलकाता में भुवनेश्वर कुमार ने बीसीसीआई टीवी में कुलदीप यादव को दिए गए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया। नॉथन कूल्टर नील की गेंद पर जैसे ही भुवनेश्वर कुमार ने पांड्या के हेलमेट में गेंद मारी तो एक पल के लिए स्टेडियम सन्नाटा हो गया। क्योंकि हार्दिक पांड्या गेंद लगने के बाए कुछ समय के लिए मैदान पर ही गिर गए थे। 

गेंद लगने के बाद पांड्या जमीन पर गिरकर कराह रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने तुरंत फिजियो को भेजने का इशारा किया। भुवी और ऑस्ट्रेलिया की टीम पांड्या के पास जाकर उनकी हालत के बारे में जानना चाहा। जब पांड्या दो मिनट बाद वापस उठ खड़ हुए तब टीम इंडिया के सदस्यों को राहत मिली। भुवनेश्वर ने कहा कि पांड्या को गेंद लगने के बाद हम सभी चिंतित हो गए ‌थे। हमें तो ऐसा लगा कि पांड्या को गंभीर चोट आई है। लेकिन शुक्र है पांड्या की चोट गहरी नहीं थी। पांड्या जब जमीन से उठ खड़े हुए तो दर्शकों ने भी ताली बजाकर खु‌‌शियां व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें