फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम के साथी शकील अहमद की जसलोक अस्पताल में मौत

Mon, 25 Mar 2019 11:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम
विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम के पुराने साथी शकील अहमद शेख जिसे कि लंबू शकील के नाम से भी जाना जाता था। उसकी मुंबई के जसलोक अस्पताल में मौत हो गई है। वह दिल की बिमारी से पीड़ित था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि शकील अहमद शेख को दिल का दौरा पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शेख की बीमारी और मौत के बारे में विस्तृत जानकारी अस्पताल के आधिकारिक बयान में दी जाएगी।

विज्ञापन


शेख जो मुंबई के डोरमिटोरी में रहता था वह मुंबई बम धमाकों के बाद देश छोड़कर चला गया था। एक अधिकारी ने कहा, 'वह दाऊद इब्राहिम के साथ देश में विस्फोटकों की स्मगलिंग करने और बम धमाकों को अंजाम देने के मामले में मुख्य आरोपी था। मोहम्मद डोसा दाऊद के पास शेख को लेकर गया था।' 

शेख महाराष्ट्र के रायगढ़ तट पर आरडीएक्स पहुंचाने में शामिल था। दाऊद और टाइगर मेमन इस हमले के कथित मास्टरमाइंड थे। वह अब तक फरार हैं। वहीं गैंगस्टर अबु सलेम को मुंबई की टाडा अदालत ने दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें