फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीडी के संस्थापक के बेटे के साथ हुई डीके शिवकुमार की बेटी की सगाई

Thu, 19 Nov 2020 11:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
डीके शिवकुमार की बेटी की सगाई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की सगाई गुरुवार को कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य के साथ हुई। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ की पिछले साल मौत हो गई थी। अमर्त्य, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एसएम कृष्णा के नाती हैं। 

विज्ञापन


सगाई कार्यक्रम बंगलूरू में हुआ, जहां परिजनों और करीबी मित्रों के अलावा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी शामिल हुए। इस दौरान येदियुरप्पा और शिवकुमार एक दूसरे का हाथ थामे भी देखे गए। बता दें कि दोनों ही नेता कुछ महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यक्रम बंगलूरू में अमर्त्य के नाना एमएस कृष्णा के आवास पर हुआ। उल्लेखनीय है कि एमएस कृष्णा दशकों तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहे थे। साल 2009 से 2012 तक कांग्रेस की सरकार के दौरान उन्होंने विदेश मंत्री का पद भी संभाला था। हालांकि, साल 2017 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें