मैनपुरी के विकास खंड किशनी में ग्राम नगला खुन्नी की नवविवाहिता शिल्पी जिसकी शादी एक महीने पूर्व हुई थी, उन्होंने घर में शौचालय न होने पर अपने पति और ससुर को शौचालय बनाने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही धमकी भी दी है कि अगर 10 दिन में शौचालय नहीं बना तो वह मायके चली जाएगी।
यह वाक्या बुधवार को उस समय हुआ जब स्वच्छ भारत मिशन की टीम गांव को खुले में शौच मुक्त करने के अभियान में गांव वालों को जागरूक कर रही थी। इसी दौरान गांव के लोगों ने बताया कि गांव के दो लोगों को छोड़कर सभी घरों में शौचालय हैं और गांव के सभी लोग शौचालयों का प्रयोग करते हैं।
राजेंद्र श्रीवास्तव जिनके पुत्र सुशील की शादी शिल्पी नाम की युवती से एक महीने पहले हुई थी और जिनका पक्का मकान अभी हाल में बना था, पर उन्होंने शौचालय नहीं बनवाया था।