फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रहे योग्य उम्मीदवार, सीवीसी में प्रमुख पदों के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तारीख

Fri, 07 Jun 2019 03:48 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय सर्तकता आयोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्रीय सतर्कता आयोग में प्रमुख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को केंद्र ने अब तीसरी बार बढ़ा दिया है। यह कदम योग्य उम्मीदवारों के न मिलने के कारण उठाया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवाार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय ने मार्च महीने के अंत में इस आयोग में मुख्य सतर्कता आयुक्त और सतर्कता आयुक्त के पदों पर भर्ती का काम शुरु किया था और आवेदन भेजने की अंतिम तारीख एक मई रखी गई, जिसे बढ़ा कर पहले 22 मई किया और फिर दूसरी बार इसे छह जून कर दिया गया। अब तीसरी बार तारीख बढ़ाते हुए इसे 17 जून कर दिया गया है।

मौजूदा केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के वी चौधरी और सतर्कता आयुक्त टी एम भसीन का कार्यकाल इस महीने पूरा हो जायेगा। आयोग में एक केंद्रीय सर्तकता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त होते हैं। इनका कार्यकाल चार साल का या 65 वर्ष की आयु तक का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें