फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Third Wave: कोरोना के नए वैरिएंट पर सवार होकर आई तीसरी लहर, सभी राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक

Sat, 08 Jan 2022 01:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कुछ दिनों पूर्व तक देश के सिर्फ पश्चिमी क्षेत्रों में ही ओमिक्रॉन के संक्रमित मिल रहे थे, जबकि उत्तर पूर्वी राज्यों- पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मुख्य रूप से डेल्टा वैरिएंट के मरीज ही सामने आ रहे थे। 
विज्ञापन
Omicron Variant - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सभी राज्यों में कोरोना महामारी की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। नई लहर तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट पर सवार होकर आई है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को नवीनतम आंकड़ों के आधार पर इसकी पुष्टि की है। कुछ दिनों पूर्व तक देश के सिर्फ पश्चिमी क्षेत्रों में ही ओमिक्रॉन के संक्रमित मिल रहे थे, जबकि उत्तर पूर्वी राज्यों-  पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मुख्य रूप से डेल्टा वैरिएंट के मरीज ही सामने आ रहे थे। एक सूत्र ने बताया कि नवीनतम आंकड़ों के अनुसार सभी पूर्वोत्तर राज्यों में ओमिक्रॉन के मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि देश के सभी राज्यों में कोविड-19 की तीसरी लहर ओमिक्रॉन के जरिए आ चुकी है।   

विज्ञापन


एक दिन में 1.41 लाख मरीज मिले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में 1,41,986 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे कुल मामले बढ़कर 3,53,68,372 हो गए हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और सामूहिक समारोहों से बचने का आग्रह किया है। 

अस्थाई अस्पताल बनाने के निर्देश
केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इलाज के बुनियादी ढांचे की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भी कहा है। कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में उछाल की आशंका को देखते हुए अस्थायी अस्पताल बनाने का भी निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें