वैष्णव ने कहा, डिजिटल दुनिया में टेलिकॉम की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। तकनीकी रूप से हर चीज मोबाइल फोन के जरिये हो रही है। इसलिए अगले पांच-छह दिनों में हम टेलिकॉम बिल अपलोड कर देंगे।
सूचना तकनीक और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि सरकार डाटा संरक्षण विधेयक का नया संस्करण लाकर और प्रस्तावित डिजिटल इंडिया कानून बनाकर ऑनलाइन जगत को और जवाबदेह बनाना चाहती है। साइट्रेन सेतु के दूसरे बैच को लॉन्च करने के दौरान वैष्णव ने कहा कि सरकार एक नया टेलिकॉम विधेयक एक सप्ताह के अंदर सामने लाएगी।
विज्ञापन
नए डाटा संरक्षण विधेयक और डिजिटल इंडिया कानून पर काम चल रहा है। हम चाहते हैं कि ऑनलाइन दुनिया कुछ भी प्रकाशित करने के मामले में ज्यादा जवाबदेह हो। कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नीति निर्माताओं की इसमें भूमिका है। लेकिन यह भी जरूरी है कि हम सोशल मीडिया, इंटरनेट, तकनीकी जगत में जवाबदेही की ज्यादा भावना भरें।
इस मौके पर साइट्रेन सेतु के बारे में मंत्री ने कहा कि यह साइबर कानून, अपराध जांच और डिजिटल फोरेंसिक के बारे में ऑनलाइन स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार जिला जज, आईएएस, आईपीएस, इंस्पेक्टर, लोक अभियोजन, कर विभाग और सीबीआई के कुल 56 लोग नए बैच में शामिल हैं।
विज्ञापन
टेलिकॉम बिल पर मांगे सुझाव
वैष्णव ने कहा, डिजिटल दुनिया में टेलिकॉम की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। तकनीकी रूप से हर चीज मोबाइल फोन के जरिये हो रही है। इसलिए अगले पांच-छह दिनों में हम टेलिकॉम बिल अपलोड कर देंगे। मैं सभी से भागीदारी का आग्रह करता हूं कि खुद और अपने परिचितों से कहें कि इस पर अपने सुझाव दें।