फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने ईडी को दी चुनौती, कहा- मुझे या मेरी पत्नी को गिरफ्तार करके दिखाएं

Tue, 06 Jun 2023 12:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगुर

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुचिरा बनर्जी को सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। रुचिरा बनर्जी सोमवार सुबह अपने बच्चों के साथ दुबई के लिए निकली थीं।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी को ईडी ने संयुक्त अरब अमीरात जाने से रोक दिया। जिसके बाद अभिषेक बनर्जी ने ईडी को चुनौती दी और कहा कि उन्हें या उनकी पत्नी को गिरफ्तार करके दिखाए। उन्होंने कहा कि मैं जनता के अलावा किसी के सामने सिर नहीं झुकाउंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार का ‘‘उत्पीड़न’’ किया जा रहा है ताकि पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले उन्हें जनसंपर्क करने से रोका जा सके।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुचिरा बनर्जी को सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। रुचिरा बनर्जी सोमवार सुबह अपने बच्चों के साथ दुबई के लिए निकली थीं। लेकिन आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने कथित तौर पर उन्हें रोक लिया। रुचिरा बनर्जी को बताया गया कि वह विदेश नहीं जा सकतीं।

लुकआउट नोटिस का दिया हवाला
सूत्रों के मुताबिक इमिग्रेशन विभाग का तर्क है कि ईडी का रुचिरा बनर्जी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है। दिल्ली की कोर्ट में एक केस चल रहा है। रुचिरा बनर्जी ने उस मामले में अभी तक जमानत नहीं ली है। इमिग्रेशन विभाग का कहना है कि ऐसी स्थिति में वह फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकती हैं। आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसीलिए उन्हें सोमवार को विदेश जाने से रोक दिया गया। काफी देर इंतजार करने के बाद रुचिरा एयरपोर्ट से निकल गईं। रुचिरा बनर्जी को इस तरह से रोके जाने से तृणमूल कांग्रेस नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें