केंद्र सरकार के 500-1000 के नोटों पर प्रतिबंध के बाद से ही देश को कैश की कमी से जूझना पड़ रहा है तो वहीं कुछ जगह ऐसी हैं जहां पुराने नोटों का अभी भी पहले की तरह ही इस्तेमाल किया जा रहा है।
इंडिया टूडे में छपी खबर के अनुसार, मुंबई और महाराष्ट्र में कई डांस बारो में गैर-कानूनी तरीके से पुराने 500-1000 के नोटों का धडल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। बिजनेसमैन, राजनेताओं और गैंगस्टर इन बारो में अपने काले धन का इस्तेमाल कर रहे हैं। बार मालिकों ने असली नोटों की तर्ज पर ही 20 रुपये के नकली नोटों को छपवाया है। डांस बार में इस्तेमाल होने वाले इन नोटों पर "चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया" और "मैं धारक को 20 रुपये खेल कूपन अदा करने का वचन देता हूं" लिखवाया है।