फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी : मुंबई के डांस बारो में धड़ल्ले से चल रहे पुराने नोट

Tue, 29 Nov 2016 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 500-1000 के नोटों पर प्रतिबंध के बाद से ही देश को कैश की कमी से जूझना पड़ रहा है तो वहीं कुछ जगह ऐसी हैं जहां पुराने नोटों का अभी भी पहले की तरह ही इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इंडिया टूडे में छपी खबर के अनुसार, मुंबई और महाराष्ट्र में कई डांस बारो में गैर-कानूनी तरीके से पुराने 500-1000 के नोटों का धडल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। बिजनेसमैन, राजनेताओं और गैंगस्टर इन बारो में अपने काले धन का इस्तेमाल कर रहे हैं। बार मालिकों ने असली नोटों की तर्ज पर ही 20 रुपये के नकली नोटों को छपवाया है। डांस बार में इस्तेमाल होने वाले इन नोटों पर "चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया" और "मैं धारक को 20 रुपये खेल कूपन अदा करने का वचन देता हूं" लिखवाया है।
विज्ञापन

मालिकों द्वारा तैयार किए गए हैं 20 रुपये के नकली नोट

मुंबई और महाराष्ट्र के बारो में डांसर बैन हुए 500-1000 के पुराने नोटों के बदले ग्राहकों को 20 रुपये के नकली नोट थमा देती हैं। जिसके बाद ग्राहक नकली नोटों को उन पर बरसाता है। अगर कोई ग्राहक उन्हें 2000 रुपये के पुराने नोट देता है तो इसके बदले उन्हें 1800 के नकली नोट पकड़ा दिए जाते हैं। 

इस पूरे काम में महिलाओं को रकम का 50 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता है और बाकी का हिस्सा बार मालिकों का होता है। जिसके बाद यह महिलाएं अपने बैंक खातों में इन पुराने नोटों को जमा करवाती हैं। बारों में चल रहा ये लेन-देन बिना किसी बिल के होता है।
 
मुंबई और महाराष्ट्र के बार मालिक बिना किसी कानूनी डर के काले धन को ठिकाने लगाने का कम धडल्ले से हो रहा है यह धंधा कर रहे हैं। बारों के आस-पास पुलिस का भी कोई अधिकारी भी तैनात नहीं किया गया है।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें