फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dampa By Poll: MNF ने CM और उनके सहयोगी के खिलाफ EC में दर्ज कराई शिकायत, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया

Sat, 25 Oct 2025 06:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल।

सार

Dampa By Poll: एमएनएफ ने मुख्यमंत्री लालदुहोमा और उनके सलाहकार लोरेन लालपेकलियाना चिन्जाह पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान 700 करोड़ रुपये की जल परियोजना की घोषणा की और किसानों को हल्दी प्रसंस्करण मशीन देने का वादा किया।
विज्ञापन
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने मुख्यमंत्री लालदुहोमा पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। एक चुनाव अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पार्टी ने मुख्यमंत्री के सलाहकार और सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के विधायक लोरेन लालपेकलियाना चिन्जाह के खिलाफ भी शिकायत की है। एमएनएफ की कानूनी टीम ने शुक्रवार को राज्य की संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी एथल रोथांगपुई के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने चुनाव प्रचार के दौरान ममित जिले के रियेक गांव में डंपा क्षेत्र के लिए 700 करोड़ रुपये की जल परियोजना की घोषणा की और किसानों को हल्दी प्रसंस्करण मशीन देने का वादा किया, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु और आंध्र तट पर भारी बारिश और तूफानी मौसम की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में दबाव, झारखंड में अलर्ट
विज्ञापन


डंपा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री के सलाहकार लोरेन ने आचार संहिता लागू होने के बाद डंपा क्षेत्र में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों मामलों की जांच की जा रही है। डंपा विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होना है। इस सीट के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।

किस पार्टी ने किसे बनाया उम्मीदवार?
सत्तारूढ़ जेडपीएम ने मिजो गायक वानलालसैलोवा को उम्मीदवार बनाया है। एमएनएफ ने अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री आर. लालथंगलियाना को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने अपने उपाध्यक्ष और पूर्व परिवहन मंत्री जॉन रोटलुआंगलियाना को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए लालमिंगथांगा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ब्रिगेडियर टी. सैलो की पार्टी पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने अपने उपाध्यक्ष के. जाहमिंगथांगा को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एक-दो बार नहीं मतदाता सूची में छह बार मिला महिला का नाम, निकाय चुनाव से पहले प्रशासन में हड़कंप

इस उपचुनाव में कुल 20,790 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 10,185 महिलाएं शामिल हैं। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। यह उपचुनाव 21 जुलाई को एमएनएफ विधायक लालरिन्त्लुआंगा सैलो के निधन के कारण हो रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें