फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक बाढ़: 6000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान, अभी तक 24 लोगों की मौत

Sat, 10 Aug 2019 07:48 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक बाढ़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक सरकार ने राज्य में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 6000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। राज्य में बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि यह 45 वर्षों में ‘सबसे बड़ी आपदा’ है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र से राहत के तौर पर 3000 करोड़ रुपये मांगे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, हम बारिश में क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुन: निर्माण की योजना बना रहे हैं। कुछ गांवों को तो पूरी तरह से पुनर्निर्माण की जरूरत होगी।



उन्होंने कहा, अभी तक बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। येदियुरप्पा ने कहा कि एनडीआरएफ और सशस्त्र बलों के दल बचाव एवं राहत कार्यों में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें