फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र पर बांध से नहीं रुकेगा भारत में प्रवाह: चीन

Sun, 09 Oct 2016 02:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
india-china - फोटो : india-china
विज्ञापन
डैम बनाने के लिए ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी के प्रवाह को रोकने को सही ठहराते हुए चीन ने कहा है कि इससे भारत में नदी का प्रवाह बाधित नहीं होगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी पूरी तरह चीन में है।
विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी शियाबुकु, जिसे स्थानीय तौर पर यारलंग जांगबो कहते हैं, पर बन रहे लाल्हो डैम परियोजना को जीविकोपार्जन के लिए महत्वपूर्ण बताया। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना तिब्बत में खाद्य सुरक्षा और बाढ़ से बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण है।

भारत की चिंताओं का जवाब देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने लिखित जवाब में कहा कि इस प्रोजेक्ट के जलाशय की क्षमता यारलंग जांगबो ब्रह्मपुत्र के औसत वार्षिक प्रवाह 0.02 फीसदी से भी कम है। ऐसे में इसके प्रवाह में कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि ब्रह्मपुत्र तिब्बत से अरुणाचल प्रदेश, असम और उसके बाद बांग्लादेश की ओर प्रवाहित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें