फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: दलितों को बाल कटवाने के लिए जाना पड़ता है दूसरे गांव

Sat, 04 Mar 2017 01:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
गांव में बंद हो चुके सैलूनों में से एक - फोटो : hindustan times
विज्ञापन
कर्नाटक के एक गांव मंछाबले में जातिगत भेदभाव की लड़ाई इतनी गहरी हो गई है कि यहां दलितों को बाल कटवाने के लिए अपने गांव के बजाय दूसरे गांव के सैलून में जाना पड़ता है। यहां दलितों को कथित तौर पर जातिय भेदभाव की वजह सैलून में बाल कटवाने नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक इस गांव में दलितों की संख्या करीब 600 है, जबकि ऊंचे समुदाय के लोगों की संख्या 4,000 है। गांव में साल 2015 से ऊंचे-नीचे समुदायों के बीच लड़ाई चल रही है। आरोप है कि ऊंची जाति के लोगों ने दबाव बनाकर गांव में सैलून बंद करवा दिए जिसका कुछ दलित युवक विरोध कर रहे हैं। 

प्रकाश ने बताया कि कई बार मामले को सुलझाने के लिए सभाएं की गई, जिसमें जिला उप आयुक्त भी शामिल हुए, लेकिन हालात अभी भी वैसी ही है। उधर ऊंची जाति के समुदाया वोकालिगा के देवराज का कहना है कि दलितों की ओर से जबरन ये मुद्दा उठाया जा रहा है। उसने बताया कि गांव पंचायत का चेयरमैन भी दलित है फिर भी यहां जाति भेदभाव की राजनीति खेली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाई ने परेशान होकर बंद कर दी दुकान

इस मामले पर गांव के नाई ने बताया कि उसे मजबूरन इसलिए दुकान बंद करनी पड़ी क्योंकि दलित के बाल न काटने के आरोप में उसे जेल में डाल दिया गया। उसने कहा कि हर दिन दबाव में रहने की बजाय दुकान बंद करना ही बेहतर रहा। वहीं उप आयुक्त दिप्ती कनाडे का कहना है कि कुछ लोग यहां सैलून खोलना चाहते हैं और जल्द उन्हें यहां बाल काटने की किट दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें