केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले
- फोटो : ANI
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहने वाले केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को दलित युवाओं को अजीबोगरीब सलाह दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अठालवे ने अपने बयान कहा कि घर में बैठकर देशी दारू पीने से अच्छा है कि दलित युवा आर्मी में भर्ती हो जाएं, जहां उन्हें अच्छा खाना और रम दोनों ही मिलेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि आर्मी की रम पीने से युवाओं की तबीयत भी अच्छी रहेगी। अठालवे के भारतीय फौज को लेकर युवाओं को दी गई सलाह के बाद सोशल मीडिया में उनके बयान की जमकर आलोचना की जा रही है। उन्होंने यह बातें रविवार को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान कही थी।
Instead of sitting at home& having country-made liquor Dalit youth must join Army where they'll get good food & rum-R.Athawale in Pune y'day pic.twitter.com/Dk6AosmGQg— ANI (@ANI) October 2, 2017
पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- आर्थिक रूप से पिछड़ों को मिले आरक्षण
गौरतलब है कि पिछले दिनों में अठावले सेना में आरक्षण को लेकर कई बार मांग उठा चुके हैं। उनकी मांग है कि सेना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को आरक्षण दिया जाना चाहिए। इस संबंध में वो पीएम मोदी से भी अपील कर चुके हैं।