फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बहस करने वाली दलित लड़की ने किया सुसाइड

Fri, 01 Sep 2017 07:03 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Anitha
विज्ञापन
तमिलनाडु में NEET के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बहस करने वाली अरयालपुर जिले की एक दलित लड़की ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाली लड़की का नाम अनीथा है। 
विज्ञापन

  Tamil Nadu: Anitha, a Dalit girl from Ariyalur district, who argued against NEET in Supreme Court, allegedly committed suicide. — ANI (@ANI) September 1, 2017

आपको बता दें कि नेशनल इलिजबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा मेडिकल में एडमिशन के लिए ली जाती है। सूत्रों के मुताबिक अनीथा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।अनीथा कुझुमूर गांव में मेडिकल की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


वह तमिलनाडु को NEET में सुप्रीम कोर्ट की ओर से छूट न दिए जाने की वजह से डिप्रेशन में थी। अनीथा पढ़ने में बहुत होनहार छात्रा थी। उसने तमिलनाडु स्टेट बोर्ड की परीक्षा में 1200 में से 1176 नंबर पाये थे। लेकिन NEET की परीक्षा में उसे केवल 86 परसेंटाइल ही मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें