फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाई लामा की सीने में संक्रमण, अस्पताल में भर्ती 

Wed, 10 Apr 2019 09:29 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा (फाइल फोटो) - फोटो : Getty
विज्ञापन
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सीने में संक्रमण के चलते मंगलवार को उन्हें भर्ती करना पड़ा। इससे पहले भी दलाई लामा दिल्ली आकर अपना उपचार करवा चुके हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने छाती में संक्रमण से जुड़े कुछ मेडिकल टेस्ट कराए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। 
विज्ञापन


दलाई लामा के निजी सचिव तेनजिन टकला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को तबियत बिगड़ने के चलते दलाई लामा को धर्मशाला से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि दलाई लामा अक्सर दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार कराने आते रहे हैं।

उधर देर रात तक अस्पताल की ओर से भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। निजी सचिव का कहना है कि अगले दो तीन दिन तक दलाई लामा अस्पताल में भर्ती रह सकते हैं। 
विज्ञापन


दलाई लामा ने कुछ दिनों पहले ही एक उद्बोधन में अपनी बढ़ती उम्र और पुनर्जन्म के बारे में बताया था। एक साक्षात्कार के दौरान तिब्बत में बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक नेता दलाईलामा ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा था कि उनका अगला अवतार भारत से हो सकता है। अपने उत्तराधिकारी पर बयान देने वाले 14वें दलाईलामा ने भारत में अपने जीवन के 60 साल निर्वासित होकर बिताए हैं। उन्होंने आगाह किया था कि चीन द्वारा घोषित अन्य उत्तराधिकारी को सम्मान न दिया जाए। 

1959 में भारत ने दलाईलामा को शरण दी थी। उस वक्त वह एक सैनिक के लिबास में हिमालय को पार कर गए थे। तिब्बत में सराहनीय कामों के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने कहा था कि चीन दलाईलामा के पुनर्जन्म की महत्ता समझता है। बीजिंग अगले दलाईलामा को लेकर चिंतित भी है। भविष्य में यदि दो दलाईलामा अस्तित्व में आते हैं, एक यहां स्वतंत्र देश से और दूसरा जिसे चीन चुने, तो ऐसे में चीन द्वारा चुने गए दलाईलामा को कोई सम्मान नहीं देगा। यह चीन के लिए बड़ी समस्या है और यह संभव है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें