फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: दलाई लामा के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई; मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन को भी किया याद

Sun, 06 Jul 2025 09:23 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

PM Modi Wishes Dalai Lama Birthday: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं। मोदी ने उन्हें प्रेम, करुणा और धैर्य का प्रतीक बताया। धर्मशाला और शिमला में इस मौके पर प्रार्थनाएं और कार्यक्रम आयोजित हुए। दलाई लामा 1959 से भारत में शरण लिए हुए हैं और दुनिया भर में शांति और मानवता का संदेश दे रहे हैं। उन्हें तिब्बती समुदाय का सर्वोच्च नेता माना जाता है।

विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा आज 90 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने दलाई लामा को ‘प्यार, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन’ का प्रतीक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि 1.4 अरब भारतीयों की तरफ से वो दलाई लामा को शुभकामनाएं देते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन को याद किया।
विज्ञापन


दलाई लामा का जन्मदिन भारत में भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास स्थित डोरजिडक मठ में तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं ने उनके लिए विशेष प्रार्थना की। इससे एक दिन पहले धर्मशाला में एक बड़ा कार्यक्रम हुआ, जिसमें बीजेपी नेता विजय जॉली और जेडीयू नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह सहित कई प्रमुख भारतीय नेताओं ने हिस्सा लिया। धर्मशाला में ही दलाई लामा का मुख्य निवास भी है।
 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन को याद किया। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वह लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज मुहर्रम के दिन हमें हजरत इमाम हुसैन के बताए हुए उस रास्ते पर चलने का प्रण लेना चाहिए, जो संघर्ष, बलिदान और समर्पण से होकर हमें मानवता, शांति और एकता की ओर ले जाता है।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें: अब ट्रंप को सीधी चुनौती! मस्क ने बनाई 'अमेरिकन पार्टी', कहा- आपको आजादी वापस देंगे

चीन के हमले के बाद भारत आए थे दलाई लामा
साल 1950 में जब चीन ने तिब्बत पर हमला किया, तब दलाई लामा को राजनीतिक जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। मार्च 1959 में जब तिब्बत में राष्ट्रीय विद्रोह को कुचल दिया गया, तब दलाई लामा को 80 हजार से ज्यादा तिब्बती शरणार्थियों के साथ भारत में शरण लेनी पड़ी। तब से लेकर अब तक दलाई लामा भारत में ही हैं और शांति, प्रेम और करुणा के संदेश को पूरी दुनिया में फैला रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खनिज-ऊर्जा-व्यापार में सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश; पीएम मोदी और राष्ट्रपति माइली में चर्चा

दशकों से शांति और सहनशीलता का संदेश दे रहे हैं दलाई लामा
दलाई लामा को पूरी दुनिया में शांति, सहनशीलता और मानवता का प्रतीक माना जाता है। वो धर्म, जाति और राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की बात करते हैं। भारत में रहते हुए भी उन्होंने कभी चीन विरोधी राजनीति नहीं की, बल्कि हमेशा संवाद और शांति का रास्ता अपनाने की अपील की है। उनका मानना है कि दुनिया में सबसे ज्यादा जरूरत प्यार, करुणा और धैर्य की है। यही वजह है कि उनका सम्मान हर धर्म और देश में होता है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें