फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी ने नदी में फेंके थे हथियार: सीबीआई

Sun, 16 Sep 2018 01:26 AM IST
भाषा, पुणे
विज्ञापन
समाजसेवी नरेंद्र दाभोलकर - फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को यहां एक अदालत में कहा कि तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के आरोपियों में एक शरद कलस्कर ने जुलाई में मुम्बई के समीप एक संकरी नदी में चार आग्नेयास्त्र फेंक दिये थे। एजेंसी ने दावा किया है कि कलस्कर उन दो व्यक्तियों में एक है जिन्होंने यहां ओंकारेश्वर पुल पर 20 अगस्त, 2013 को दाभोलकर पर गोलियां चलायी थी।
विज्ञापन


उसने अदालत से यह भी कहा कि जब कलस्कर ने इन हथियारों को फेंका था तब उसके साथ वैभव राउत भी था। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अगस्त में राउत को हथियारों के जखीरे की बरामदगी के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

पालघर के नालासोपारा इलाके में एक छापे के दौरान राउत और कलास्कर को एटीएस ने दस अगस्त को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद भारी मात्रा में विस्फोटक और आग्नेयास्त्र जब्त किये गये। न्यायिक मजिस्ट्रेट एस एम ए सय्याद ने कलस्कर की हिरासत 17 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें