फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी राजा बनाए जा सकते हैं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अगले महासचिव

Sat, 20 Jul 2019 07:21 PM IST
सोनू शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीपीआई के महासचिव डी राजा - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्यसभा सदस्य डी राजा पार्टी के नये महासचिव बनाए जा सकते हैं। वह निवर्तमान महासचिव एस सुधारकर रेड्डी का स्थान लेंगे। 
विज्ञापन


भाकपा के सूत्रों ने शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजा को महासचिव बनाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। बैठक की समाप्ति पर इस फैसले की औपचारिक घोषणा कर दी जायेगी। 

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राजा को महासचिव बनाये जाने के प्रस्ताव पर शुक्रवार को भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सहमति जताते हुये इसे अंतिम मंजूरी के लिये राष्ट्रीय परिषद के समक्ष पेश करने का रास्ता साफ कर दिया था। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुये लोकसभा चुनाव में भाकपा की करारी हार के बाद रेड्डी ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को अपने इस्तीफे की वजह बताई
विज्ञापन

 थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें