फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी राजा बोले, भाजपा नाथूराम गोडसे को भी भारत रत्न देने की मांग करेगी

Tue, 15 Oct 2019 08:42 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
d raja
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने मंगलवार को भाजपा के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि ये देश की विडंबना है कि सत्तारूढ़ पार्टी वीर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहती है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा ने मंगलवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पार्टी केंद्र की राजग सरकार से विनायक दामोदर सावरकर को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने को कहेगी, इससे वीर सावरकर की प्रसिद्धी बढ़ेगी।

राजा ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि यह हमारे लिए सबसे बड़ी विडंबना है कि जब हम गांधीजी की जन्म शताब्दी मना रहे हैं ऐसे समय पर भाजपा सावरकर को भारत रत्न देने की बात कर रही है। 
विज्ञापन

 
सीपीआई नेता ने कहा कि यह भाजपा का एजेंडा है, वह दिन दूर नहीं जब भाजपा गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत रत्न देने की मांग करेगी। राजा ने कहा कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में 16 सीट पर सीपीआई चुनाव लड़ रही है, उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ भाजपा को हराना है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें