फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआई के महासचिव बने वरिष्ठ नेता डी राजा, एस सुधाकर रेड्डी का लेंगे स्थान

Sun, 21 Jul 2019 03:07 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डी राजा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता डी राजा को पार्टी का नया महासचिव चुना गया है। वह एस सुधाकर रेड्डी का स्थान लेगें। भाकपा के सूत्रों के अनुसार शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजा को महासचिव बनाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी थी। आज वर्तमान सचिव एस सुधाकर रेड्डी ने उनके चुने जाने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि राजा को महासचिव बनाये जाने के प्रस्ताव पर शुक्रवार को भाकपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सहमति जताते हुये इसे अंतिम मंजूरी के लिये राष्ट्रीय परिषद के समक्ष पेश कर दिया था। जिसे बाद में मंजूरी दे दी गई।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुये लोकसभा चुनाव में भाकपा की करारी हार के बाद रेड्डी ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को अपने इस्तीफे की वजह बताई
विज्ञापन
विज्ञापन

 थी। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें