फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइरस मिस्त्री की विदाई का कंपनी पर असर, टाटा स्टील की रेटिंग घटी

Tue, 01 Nov 2016 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ratan tata
विज्ञापन
टाटा संस के अध्यक्ष पद से साइरस मिस्त्री की विदाई के बाद समूह में मचे घमासान का असर कंपनी की रेटिंग पर भी पड़ने लगा है। वैश्विक रेटिंग फर्म बिकवर्क रेटिंग्स ने टाटा स्टील की रेटिंग में संशोधन कर पॉजिटिव से नेगेटिव कर दिया है। यह रेटिंग इसके 6,500 करोड़ रुपये के गैर परिवर्तनीय ऋण पत्र (एनसीडी) के लिए है। हालांकि रेटिंग के हिसाब से फिलहाल कंपनी निवेश के लिए बेहद सुरक्षित है।
विज्ञापन


टाटा स्टील द्वारा बाजार नियामक के समक्ष दी गई जानकारी में बताया है कि ब्रिकवर्क ने इसके 4,000 करोड़ रुपये के एनसीडी की रेटिंग को बीडब्लूआर एए प्लस से संशोधित कर बीडब्लूआर एए माइनस कर दिया  है। इसका आउटलुक अभी भी स्टेबल है, जिसका मतलब कंपनी में किए गए निवेश की हाई डिग्री ऑफ सेफ्टी है।

बिकवर्क ने कंपनी के 2,500 करोड़ रुपये के डेट इश्यू के लिए भी रेटिंग नेगेटिव आउटलुक के साथ बीडब्लूआर एए से  बीडब्लूआर एए माइनस कर दिया है। इसका आउटलुक भी स्टेबल है, जिसका मतलब कंपनी में किए गए निवेश की हाई डिग्री आफ सेफ्टी है। फर्म का कहना है कि इस समय समूह के शीर्ष प्रबंधन स्तर पर स्पष्टता का अभाव है। इसका असर टाटा स्टील के रणनीतिक फैसलों पर पड़ सकता है।
विज्ञापन


मुहूर्त कारोबार में टाटा स्टील के शेयर चढ़े
बांबे शेयर बाजार में दिवाली के लिए यानी रविवार को एक घंटे के मुहूर्त कारोबार में टाटा स्टील का शेयर 0.20 रुपये या 0.05% की हल्की बढ़त के साथ 404.65  रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान टाटा स्टील के शेयर 408.35 रुपये तक चढ़् जबकि  नीचे की ओर 402 रुपये तक फिसला था।

उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते की शुरूआत में साइरस मिस्त्री को टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसी  के साथ टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा को 4 महीने के लिए समूह का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। टाटा समूह के नए अध्यक्ष की तलाश एक सेलेक्शन पैनल करेगा और नए अध्यक्ष के आने तक रतन टाटा को अस्थाई रुप से इस पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बांबे हाउस से मिस्त्री का सामान हो रहा शिफ्ट

टाटा समूह के दक्षिण मुंबई स्थित ऐतिहासिक मुख्यालय बांबे हाउस में इन दिनों कुछ कक्षों को खाली करने का काम हो रहा है। समूह से जुड़े कुछ अधिकारियों का कहना है कि ये कक्ष टाटा संस के निवर्तमान अध्यक्ष सायरस मिस्त्री से जुड़े हैं, जिनकी बर्खास्तगी के बाद सामान निकाला जा रहा है। हालांकि टाटा समूह के प्रवक्ता से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया देने से मना किया।

मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही हैं कि सायरस मिस्त्री से जुड़े कक्षों को खाली करने का काम बीते शनिवार से ही शुरू हो गया है। उनके निजी कर्मचारी उनसे जुड़े सामानों, खास कर फाइल, किताबें आदि लेकर जा रहे हैं। मिस्त्री का कक्ष बांबे हाउस के ईस्ट विंग में चौथे तल पर है।

मिस्त्री वर्ष 2011 में बांबे हाउस तब आए थे, जबकि उन्हें टाटा संस का वाइस चेयरमैन बनाया गया था। टाटा समूह के प्रवक्ता से जब ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में जानना चाहा तो इस पर कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार किया। उनके मुताबिक इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें