फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी संग साइप्रस राष्ट्रपति की सेल्फी ने बटोरी सुर्खियां, हैदराबाद हाउस में दिखी खास दोस्ती

Fri, 22 May 2026 03:37 PM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स भारत दौरे पर हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और मुंबई में एनएसई की घंटी बजाई। यह दौरा दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ली सेल्फी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच एक बहुत ही दोस्ताना पल देखने को मिला। हैदराबाद हाउस में औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स ने पीएम मोदी के साथ अपने मोबाइल से एक सेल्फी ली। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


इससे पहले भी कई बड़े विदेशी नेता, जैसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले चुके हैं। शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स से मुलाकात की और भारत-साइप्रस संबंधों और भारत-यूरोपीय संघ सहयोग को मजबूत करने के लिए उनके सकारात्मक रवैये और मार्गदर्शन की सराहना की।

बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'आज नई दिल्ली में साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स से मिलकर खुशी हुई। भारत-साइप्रस संबंधों और भारत-ईयू सहयोग को मजबूत करने के लिए उनके सकारात्मक विचारों और मार्गदर्शन की सराहना करता हूं।' इससे पहले, राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय अजय टम्टा ने उनका स्वागत किया था।
विज्ञापन


इसको लेकर विदेश मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स का नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुंबई दौरे के बाद वह दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्हें, औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उनका स्वागत किया। एमईए के मुताबिक, यह दौरा जून 2025 में पीएम मोदी की साइप्रस यात्रा के बाद बने सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाने के लिए है और यह भारत-साइप्रस साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता दिखाता है।

ये भी पढ़ें: NCERT Book Row: तीनों शिक्षाविदों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, अपने पिछले आदेश में अदालत ने किया बदलाव
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मूर्मू उनके सम्मान में आधिकारिक भोज का आयोजन किया है। नई दिल्ली आने से पहले राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिड्स मुंबई भी गए थे। गुरुवार को उन्होंने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) के चेयरमैन श्रीनिवास इंजेती और एमडी एवं सीईओ आशीषकुमार चौहान के साथ मुंबई में एनएसई इंडिया की घंटी बजाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें