साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत के दौरे पर हैं। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। वहीं, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, ‘साइप्रस ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का लगातार समर्थन किया है।
आगे उन्होंने कहा, 'भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा हमारे लिए एक बहुत महत्वपूर्ण परियोजना है। दोनों नेताओं ने माना कि इसमें वैश्विक व्यापार, संपर्क और समृद्धि को नया रूप देने और बढ़ावा देने की अपार क्षमता है। उन्होंने पूर्वी भूमध्य सागर और व्यापक मध्य पूर्व में समग्र स्थिरता को बढ़ावा देने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया और गहन सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।'
यह भी पढ़ें- निर्वासितों को बांग्लादेश से लाएगी सरकार?: भारतीय होने के दावों की होगी जांच; केंद्र ने कोर्ट में क्या कहा?
इसके साथ ही दोनों देशों के बीच 6 समझौता पर हस्ताक्षर भी हुए। आईए जानतें हैं कि यह समझौता क्या है?
1) आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह की स्थापना पर समझौता।
2) भारत के सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान और साइप्रस की राजनयिक अकादमी के बीच राजनयिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में समझौता।
3) साइप्रस के अनुसंधान, नवाचार और डिजिटल नीति उप मंत्रालय और भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच नवाचार और प्रौद्योगिकी पर समझौता।