फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में चक्रवाती तूफान आने की संभावना

Sun, 22 Sep 2019 04:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गुजरात में वेरावल के पश्चिम-दक्षिणपश्चिम तट से लगभग 170 किलोमीटर दूर है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विभाग ने बताया कि इसके एक गहरे दबाव के क्षेत्र में बनने की संभावना है और इसके बाद 24 घंटे में यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम से ओमान तट की ओर बढ़ सकता है।

विभाग ने बताया कि गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में चक्रवाती तूफान से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और अगले 24 घंटे के दौरान तटीय जिलों के दूरदराज के क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 48 घंटे के दौरान पूर्व-मध्य और आसपास के उत्तर-पूर्वी अरब सागर और गुजरात तट पर न जाएं क्योंकि समुद्र में 45-55 किलोमीटर प्रतिघंटे से 65 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से स्थिति काफी विकट हो सकती है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें