नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह
- फोटो : ANI
नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह 21-24 सितंबर तक बांग्लादेश की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।इस यात्रा के दौरान वे बांग्लादेश के तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और बांग्लादेश नौसेना अकादमी का दौरा करेंगे। वह बांग्लादेश फ्लैगशिप बंगबंधु सहित परिचालन सुविधाओं का भी दौरा करेंगे।
इसके बाद वे खुलना में बांग्लादेश के नौसेना बेसों और खुलना शिपयार्ड लिमिटेड का भी दौरा करेंगे। वह बांग्लादेश नौसेना अकादमी (बीएनए) के कैडेटों को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ मैरीटाइम रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीआईएमआरएडी) के पहले वार्षिक समारोह में भाग लेंगे।