फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान ‘लोबान’: 130 भारतीय नाविकों को ओमान के बंदरगाह से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया

Sat, 13 Oct 2018 04:29 AM IST
भाषा, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमान के सलाला बंदरगाह पर ठहरे कई जहाजों में सवार लगभग 130 भारतीय नाविकों, जिनमें ज्यादातर गुजरात के हैं, को आने वाले चक्रवात ‘लोबान’ के मद्देनजर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में शु्क्रवार को यह जानकारी दी गई। राज्य सरकार ने कहा कि ज्यादातर नाविक सुरक्षित जगहों पर जाने की खातिर बंदरगाह से रवाना होने के लिए तैयार थे, लेकिन कुछ नाविकों ने इससे इनकार कर दिया, जिसके बाद ओमान सरकार ने उस जगह पर चक्रवात ‘लोबान’ का आना तय होने के कारण उन्हें जबरन वहां से हटाया।

विज्ञापन


केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘‘बहुत भीषण चक्रवाती तूफान लोबान पश्चिमी-मध्य अरब सागर के ऊपर है और भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे वह बंदरगाह से करीब 450 किलोमीटर की दूरी पर था। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने केंद्र, गुजरात समुद्री बोर्ड और भारतीय नौसेना से बातचीत की है ताकि 130 नाविकों को बचाया जा सके। 

भारतीय नौसेना की मध्यस्थता से रूपाणी ने ओमान की नौसेना को उन लोगों को जबरन बंदरगाह से हटाए जाने का सुझाव दिया जो वहां से हटने के लिए तैयार नहीं थे। विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि, सही समय पर केंद्र के दखल और ओमान की नौसेना के सहयोग के कारण नाविक दल के 130 सदस्यों की जान बचा ली गई।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें