वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पार कर रही थी, तभी वहां मौजूद एक विशालकाय पेड़ गिरने वाला था लेकिन अंतिम वक्त में महिला को जैसे ही आभास हुआ कि कोई पेड़ उसके ऊपर गिर रहा है वैसे ही वह दौड़कर अपनी जान बचाई।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते के कहर से कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए। इस दौरान घरों के साथ-साथ कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की खबर आई है। वहीं इस बीच मुंबई के विक्रोली इलाके से सांस थाम लेने वाला वीडियो भी सामने आया। दरअसल मुंबई के विक्रोली इलाके में ताउते तूफान के चलते एक बड़ा पेड़ गिर गया लेकिन कुछ सेकेंड के लिए सड़क पार कर रही महिला की जान बच गई।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पार कर रही थी, तभी वहां मौजूद एक विशालकाय पेड़ गिरने वाला था लेकिन अंतिम वक्त में महिला को जैसे ही आभास हुआ कि कोई पेड़ उसके ऊपर गिर रहा है वैसे ही वह दौड़कर अपनी जान बचाई। अगर सेकेंड भर भी देर हो जाती तो महिला की जान चली जाती। यहां देखें वीडियो...
मुंबई में भारी बारिश से हुआ नुकसान
मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते के कारण 230 मिलीमीटर बारिश हुई। भारी बारिश होने से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, पेड़ और बिजली के पोल गिरने से भारी क्षति भी हुई है। तूफान के चलते मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होर्डिंग गिर गई। कुछ जगह सब-वे में पानी भरने के कारण लंबा जाम लग गया।वहीं मुंबई का मशहूर बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद कर दिया गया, ये सी लिंक दो दिन बंद रखने का फैसला लिया गया है।