फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: महामारी को मात देकर वतन लौटा यह कीवी खिलाड़ी, बीते हफ्ते हुआ था पॉजिटिव

Tue, 18 May 2021 04:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोरोना से जंग जीतकर स्वदेश लौटे। आठ मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
टिम सीफर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोरोना जांच में निगेटिव पाए गए हैं और अब स्वदेश लौटेंगे। उन्हें भारत में आईपीएल के दौरान संक्रमण हुआ था। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीफर्ट कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में थे और आठ मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्टीड ने 'स्टफ डॉट कॉम डॉट न्यूजीलैंड' से कहा, 'मेरी टिम से कुछ समय पहले ही बात हुई है। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और वह जल्दी ही भारत से लौटेगा।'

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उसे आने में कितना समय लगेगा और वह किस रास्ते से आएगा लेकिन यह अच्छी बात है कि वह स्वस्थ है।' रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की कि सीफर्ट भारत से रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें