फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अर्नब' के बाद अब 'मुरासु' का खतरा: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, अलर्ट जारी; क्या है तैयारी?

Mon, 02 Nov 2026 11:44 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, भुवनेश्वर, ओडिशा

सार

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान 'मुरासु' में बदल गया है, जिसके तीन नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इसके प्रभाव से ओडिशा में भी बारिश और हाई अलर्ट की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
फिर आ रहा चक्रवाती तूफान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव रविवार को चक्रवाती तूफान 'मुरासु' में तब्दील हो गया। इसके बाद ओडिशा सरकार ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'मुरासु' बन गया है। इसके तीन नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है।
विज्ञापन


आईएमडी ने बताया कि भारत की ओर से नामित चक्रवात 'मुरासु' के बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके तीन नवंबर की सुबह नेल्लोर और नरसापुर के बीच आंध्र प्रदेश के तट को पार करने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ओडिशा के दक्षिणी हिस्से में हाई अलर्ट जारी
ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने दक्षिणी क्षेत्र में पहले ही हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार ने निचले इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा में दो नवंबर से बारिश शुरू होगी। तीन और चार नवंबर को बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें