फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Jawad: चक्रवाती तूफान 'जवाद' का खतरा बरकरार, बंगाल में एनडीआरएफ की आठ टीमें तैनात

Thu, 02 Dec 2021 01:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो चार दिसंबर यानी शनिवार तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंच सकती है। इसके कुछ देर बाद ही यह चक्रवाती तूफान 'जवाद' (JAWAD) का रूप ले लेगी।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफान जवाद(JAWAD) दस्तक दे सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने तीन दिसंबर से ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण ओडिशा के जिलों में भी तीन दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस तूफान की वजह से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो सकती है, सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है और कच्ची सड़कों को नुकसान भी पहुंच सकता है। लोगों को बेवजह घर से निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जवाद तूफान के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चक्रवात से संबंधित स्थिति पर एक बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन


Koo App

Shri Mahesh Bhatt ji interacts with our Hon’ble Chairperson Mamata Banerjee at the Civil Society members meet in Mumbai.

View attached media content

- All India Trinamool Congress (@AITCOfficial) 2 Dec 2021



बंगाल में एनडीआरएफ की आठ टीमें तैनात
जवाद के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने पश्चिम बंगाल में 8 टीमों को तैनात किया है। इसके अलावा आज रात तक 8 और टीमों को तैनात किया जाना है।
विज्ञापन


 हमने पीएम  मोदी को तीन दिनों का अपडेट दिया है: एनडीआरएफ के डीजी
एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने कहा कि हमने आईएमडी के अनुसार अगले 3 दिनों के लिए मौसम के बारे में पीएम को अपडेट दे दिया है। इसके बाद गृह सचिव ने सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। हमने आज प्रभावित क्षेत्रों में 62 में से 29 टीमों को तैनात किया है। आरक्षित टीमें पास में उपलब्ध रहेंगी। हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।



ओडिशा के इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि अवसाद बनने के बाद ही हम तट को पार करने वाले चक्रवात के स्थान और उसकी तीव्रता का अनुमान लगाने की स्थिति में होंगे।  मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा में बारिश की तीव्रता शनिवार से बढ़ेगी क्योंकि तटीय जिलों और आंतरिक जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, रायगड़ा और कोरापुट जिलों में शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार तक आंध्र और ओडिशा के तटों से टकराएगा तूफान
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया चक्रवाती तूफान का कम दबाव अब अंडमान सागर में बना हुआ है। इसके बाद यह तीन दिसंबर को पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्व तथा पास के बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में पहुंच सकता है। इसके बाद चार दिसंबर, शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की संभावना है। वहीं इस कम दबाव के कारण ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें