फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ने कठपालिया को डायरेक्टर ऑपरेशंस के पद से हटाया, अल्कोहल टेस्ट में हुए थे फेल

Tue, 13 Nov 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एयर इंडिया ने उड़ान से पहले प्री-फ्लाइट अल्कोहल टेस्ट में फेल होने वाले उड़ान परिचालन निदेशक अरविंद कठपालिया को डायरेक्टर ऑपरेशंस के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कैप्टन अमिताभ सिंह को डायरेक्टर ऑपरेशंस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उनका लाइसेंस 3 साल के लिए निलंबित कर दिया था। कठपालिया रविवार को उड़ान ड्यूटी से पहले शराब जांच में विफल पाए गए थे। एयर इंडिया ने कठपालिया को उस दिन उड़ान ड्यूटी से हटा दिया था।
विज्ञापन

 



डीजीसीए के नियम 24 के तहत चालक दल का कोई सदस्य उड़ान के 12 घंटे पहले तक शराब नहीं पी सकता। उड़ान से पहले उनकी शराब निरोधक जांच जरूरी है। पहली बार पकड़े जाने पर विमान परिचालन का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है। दूसरी बार निलंबन तीन साल के लिए करने का प्रावधान है।

तीसरी बार पकड़े जाने पर लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द हो सकता है। डीजीसीए ने कठपालिया का लाइसेंस इससे पहले 2017 में तीन महीने के लिए निलंबित किया था। उस समय वह एक उड़ान से पहले शराब जांच से बचकर निकल गए थे। उस समय उन्हें कार्यकारी निदेशक (परिचालन) पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें