फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' का खतरा बरकरार, पीएम मोदी ने तमिलनाडु के सीएम से की बात

Wed, 02 Dec 2020 07:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देश में जहां इस साल लोग कोरोना महामारी से त्रस्त हैं वहीं चक्रवाती तूफानों का सिलसिला भी लगातार जारी है। कुछ दिन पहले चक्रवाती तूफान निवार ने दक्षिणी राज्यों में कहर बरपाया था। और अभी इसके गुजरे हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' की चेतावनी जारी कर दी है। 

विज्ञापन


चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि चक्रवात तूफान 'बुरेवी' के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए तीन दिसंबर की सुबह मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन इलाके में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह संभवत: पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु के तट से गुजरेगा। 

मौसम विभाग (IMD) ने इस चक्रवाती तुफान के मद्देनजर तीन दिसंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अलाप्पुझा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

इस चक्रवाती तूफान के खतरा को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी से फोन पर बात कर राज्य में वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। पीएम ने केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद देने का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन

 

मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि तीन दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के पूर्वी तट के पास न जाएं। इसके अलावा मौसम विभाग ने दो से चार दिसंबर तक कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु, केरल और श्रीलंका के पश्चिमी तट पर भी खतरे की चेतावनी दी है।
इन राज्यों में भी चक्रवाती तूफान आने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि कहा कि  केरल, पुडुचेरी और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी चक्रवात पनप रहा है। इसके चलते इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस चक्रवाती तूफान का नाम बुरेवी बताया है।

इससे पहले भी देश में तीऩ चक्रवाती तूफान 
बता दें कि इस साल आने वाली यह तीसरा चक्रवाती तूफान था, इससे पहले मई में सुपर साइक्लोनिक अम्फान और जून में चक्रवाती तूफान निसर्ग भारत में तबाही मचा चुका है। उसके बाद निवार ने भी तबाही मचाई। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिसंबर को तमिलनाडु और केरल तट पर 65 किमी प्रति घंटे तक की गति से हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें