फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Amphan Live Updates: चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण कोलकाता में 19 लोगों की मौत

Thu, 21 May 2020 09:16 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/भुवनेश्वर

खास बातें

  • चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण पश्चिम बंगाल में अब तक 72 लोगों की मौत 
  • चक्रवाती तूफान अम्फान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मचाई तबाही
  • एनडीआरएफ ने कहा, ओडिशा से ज्यादा पश्चिम बंगाल में नुकसान हुआ
  • मौसम विभाग ने कहा, असम और मेघालय में अगले 12 घंटे तक बारिश हो सकती है।
  • एनडीआरएफ ने कहा, केंद्रीय टीमें प्रभावित इलाकों में जाकर नुकसान का आकलन करेंगी।
  • प्रभावितों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: पीएम मोदी
  • गृहमंत्री अमित शाह ने नवीन पटनायक और ममता बनर्जी से की बात
  • उपराष्ट्रपति ने चक्रवाती तूफान से मरने वालों की मौत पर जताया शोक 
  • बांग्लादेश में अम्फान की वजह से कम से कम सात लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 21-May-2020

चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण कोलकाता में 19 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल पुलिस के मुताबिक चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण कोलकाता में 19 लोगों की मौत हो गई।

09:16 PM, 21-May-2020

ईस्ट मिदनापुर के कलगछिया गांव में अम्फान ने मचाई तबाही

ईस्ट मिदनापुर के कलगछिया गांव में चक्रवाती तूफान अम्फान ने मचाई तबाही, जड़ से उखड़ गए पेड़ और कई मकान हुए क्षतिग्रस्त।
 

08:56 PM, 21-May-2020

एनडीआरएफ की दो टीमों को आज पुणे से कोलकाता भेजा गया

एनडीआरएफ की दो टीमों को आज भारतीय वायु सेना के विमान से पुणे से कोलकाता लाया गया।
 

विज्ञापन
08:43 PM, 21-May-2020

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान अम्फान से प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान अम्फान से प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगे। 
 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अम्फान से प्रभावित जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज राज्य में चक्रवाती तूफान अम्फान से प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।
 

विज्ञापन

अम्फान चक्रवात के बाद फिर से कोलकाता एयरपोर्ट फिर से शुरू

अम्फान चक्रवात के बाद फिर से कोलकाता एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजे से संचालन शुरू हुआ। आज दोपहर 2:31 बजे के आसपास रूस से भारतीयों को निकालने वाला एयर इंडिया का विमान लैंड हुआ।

मौसम विभाग ने क्या कहाः

  • आज किसी भी इलाके में बहुत तेज हवाओं की आशंका नहीं है।
  • पश्चिम बंगाल के पूर्वी क्षेत्र में इतनी हवा हो सकती है जिससे छोटे- मोटे पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।
  • फिलहाल हवा की वजह से कोई ज्यादा नुकसान होने का अनुमान नहीं है।
  • भारतीय मौसम विभाग ने जिस तरह से भविष्यवाणी की और सटीक साबित हुई।
  • सारे पूर्वानुमान सही साबित हुए हैं। 60 घंटे पहले जो पूर्वानुमान किया गया उसी ट्रैक पर साइक्लोन दिखाई दिया।
  • असम और मेघालय में अगले 12 घंटे तक बारिश हो सकती है। 
  • यहां 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी लेकिन इससे ज्यादा नुकसान नहीं होने वाला है।

एनडीआरएफ ने क्या कहाः-

  • पश्चिम बंगाल में करीब पांच लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
  • हम लगातार जमीनी स्तर पर काम करते रहेंगे।
  • जान माल का नुकसान कम से कम होने का अनुमान
  • चक्रवात का कल ओडिशा में लैंडफॉल हुआ, उसके बाद पश्चिम बंगाल में।
  • आज नेशनल क्राइसिस कमिटी की बैठक हुई।
  • बैठक में चक्रवात 'अम्फान' को समीक्षा की गई।
  • कोलकाता में एयरपोर्ट रोड को कल रात में ही साफ किया।
  • अगर और टीमों की जरूरत हुोगी तो हम वो भी दे सकते हैं।
  • ओडिशा में चक्रवात से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
  • केंद्रीय टीमें प्रभावित इलाकों में जाकर नुकसान का आकलन करेंगी।
  • हुगली, नंदीग्राम, हावड़ा और पूर्वी मिदनापुर के इलाके ज्यादा प्रभावित हुए।
  • पश्चिम बंगाल के नुकासान का जायजा गृह मंत्रालय की टीम लेगी और जो जरूरत होगी मदद की जाएगी।
  • पश्चिम बंगाल को चार और एनडीआरएफ की टीमों की जरूरत है।
  • सरकार ने चार टीमें भेजने का फैसला किया है।
  • ओडिशा में 48 घंटे में सभी प्रभावित जिले में जन जीवन सामान्य हो जाएगा।

एक छोटा प्राइवेट विमान जो हैंगर में खड़ा था, क्षतिग्रस्त हुआ है- राजीव बंसल

अम्फान के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर खड़े हमारे दो विमानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हैंगर को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। एक छोटा प्राइवेट विमान जो हैंगर में खड़ा था, क्षतिग्रस्त हुआ है: एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) राजीव बंसल

अम्फान में मरने वालों के परिवारों को 2.5 लाख रुपये के मुआवजे का एलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवाती तूफान अम्फान में मरने वालों के परिवारों को 2.5 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। 

 

चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण पश्चिम बंगाल में अब तक 72 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। मैंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी थी। मैं प्रधानमंत्री से राज्य का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने का अनुरोध करती हूं।
 

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना के नंदी ग्राम मिदनापुर में एनडीआरएफ की टीम रास्ते पर गिरे पेड़ को काटते हुए। देखें वीडियो..
 

यह दृश्य रामनगर-1 पूर्वी मिदनापुर का है।

 

मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान के कारण जन हानि कम हुई

राष्ट्रीय संकट प्रंबधन समिति (एनसीएमसी) ने गुरुवार को चक्रवाती तूफान से बुरी तरह प्रभावित पश्चिम बंगाल और ओडिशा में राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा की, जहां भारतीय मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान और एनडीआरएफ के जवानों की वक्त पर तैनाती की वजह से न्यूनतम जन हानि हुई।

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली एनसीएसमी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में राज्य तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ चक्रवात अम्फान की स्थिति की समीक्षा की।

एक सरकारी बयान में बताया गया है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों ने बताया कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही समय पर एवं सटीक साबित होने और एनडीआरएफ की अग्रिम तैनाती से पश्चिम बंगाल में लगभग पांच लाख लोगों और ओडिशा में लगभग दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में काफी सहूलियत हुई।

प्रभावितों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तूफान के कारण हुई तबाही पर पश्चिम बंगाल के दृश्यों पर नजर रख रहा हूं। इस चुनौतीपूर्ण समय में, पूरा देश पश्चिम बंगाल के साथ एकजुटता से खड़ा है। राज्य के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

पीएम ने कहा, चक्रवात प्रभावित भागों में एनडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं। शीर्ष अधिकारी स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रभावितों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
 

अमित शाह ने की नवीन पटनायक और ममता बनर्जी से बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम तूफान की करीब से निगरानी कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैंने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी बात की है साथ में चक्रवात के कारण पैदा हुई स्थिति पर केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हर नागरिक के बचाव और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एनडीआरएफ की टीमें पहले से ही लोगों की मदद के लिए मौजूद हैं। मैं पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे घर पर रहें और निर्देशों का पालन करें।
 

 

नुकसान का आकलन करने टीम भेजेगा गृह मंत्रालय 

गृह मंत्रालय नुकसान का जल्द आकलन करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए टीमों को भेजेगा। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्य सचिवों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लिया।

कैबिनेट सचिव ने केंद्रीय मंत्रालयों/एजेसियों के अधिकारियों को दिया निर्देश

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बचाव और बहाली के प्रयासों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्रालयों/एजेसियों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्य सरकारों के साथ संपर्क में रहें और सभी आवश्यक सहायता शीघ्रता से प्रदान करें।

मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान से हुआ फायदा: भारत सरकार

भारत सरकार ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों ने बताया कि आईएमडी द्वारा समय पर और सटीक पूर्वानुमान और एनडीआरएफ की अग्रिम तैनाती से पश्चिम बंगाल में लगभग पांच लाख और ओडिशा में लगभग दो लाख लोगों को घरों से निकालने में मदद मिली।

भारत सरकार ने कहा, पश्चिम बंगाल ने बताया कि चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में कृषि, बिजली और दूरसंचार सुविधाओं को प्रमुख नुकसान हुआ है। ओडिशा ने बताया कि नुकसान मुख्य रूप से कृषि तक सीमित रहा है। 

बिजली और दूरसंचार सेवाओं को बहाल करने में समय लगेगा: एनडीआरएफ प्रमुख

एनडीआरएफ के प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि सड़कों से पेड़ हटाने की प्रक्रिया में तेजी आई है और कुछ इलाकों में यह पूरा हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और दूरसंचार सेवाओं को बहाल करने में कुछ समय लगेगा। हम लोगों की जरूरतों के हिसाब से उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के अनुरोध के बाद हम भारत के अन्य हिस्सों से एनडीआरएफ की चार और टीमों को एयरलिफ्ट कर रहे हैं।
 

 

भारत के बाद ‘अम्फान’ ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, सात की मौत

शक्तिशाली चक्रवाती तूफान से बांग्लादेश में छह साल के बच्चे समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, कई इलाके जलमग्न हो गए और सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

करीब दो दशकों में क्षेत्र में अब तक के सबसे विनाशकारी चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ ने बुधवार शाम को बांग्लादेश में दस्तक दी। ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि बांग्लादेश के तटीय जिलों में चक्रवात से कई निचले इलाके डूब गए, तटबंध टूट गए, पेड़ उखड़ गए और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। 

पश्चिम बंगाल में तूफान प्रभावित क्षेत्र के लोगों को शेल्टर होम में रखा गया

पश्चिम बंगाल में रामनगर पंचायत के लोगों को 'मल्टीपर्पस साइक्लोन शेल्टर' में रखा गया है। शेल्टर में मौजूद सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
 

 

कोलकाता हवाई अड्डे पर भरा पानी

कोलकाता हवाई अड्डे के एक हिस्से में चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से पानी भर गया। 
 

 

उपराष्ट्रपति ने लोगों की मौत पर जताया शोक

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण लोगों की मौत पर गुरुवार को शोक जताया और समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रशासन की सराहना की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने उपराष्ट्रपति के हवाले से ट्वीट किया, ‘पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा में चक्रवात के कारण हुई जानमाल की क्षति तथा सार्वजनिक और निजी संपत्ति और फसलों को हुए व्यापक नुकसान से व्यथित और चिंतित हूं।’

हजारों मकान नष्ट, निचले इलाकों में भरा पानी 

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तबाही मचाने वाले अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, हजारों मकान नष्ट हो गए और निचले इलाकों में पानी भर गया।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस चक्रवाती तूफान के कारण जान-माल को हुए नुकसान का अनुमान लगाना अभी संभव नहीं है, क्योंकि जिन क्षेत्रों में सर्वाधिक तबाही मची है, उनमें अब भी जाना संभव नहीं है।

27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा तूफान

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान अम्फान पिछले 6 घंटों के दौरान 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। तूफान कमजोर हो गया है और वो अभी बांग्लादेश के उत्तर-उत्तरपूर्व में 270 किलोमीटर दूर स्थित है। 

ओडिशा में भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद खुलीं दुकानें

ओडिशा में चक्रवात अम्फान के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं के एक दिन बाद बालासोर के पतरापाड़ा क्षेत्र में फिर से दुकानें खुल गई हैं। 
 

 

अगले तीन घंटे में तूफान के कमजोर होने की आशंका

पश्चिम बंगाल अम्फान की वजह से कोलकाता के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए और जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान चक्रवात के कमजोर होने की संभावना है।
 

 

कोलकाता में सड़कों से टूटे हुए पेड़ों को हटाने का काम जारी

कोलकाता एयरपोर्ट रोड पर एनडीआरएफ के कर्मियों द्वारा सड़कों से टूटे हुए पेड़ों को हटाया जा रहा है। 
 

 

चक्रवाती तूफान अम्फान का कोहराम, 12 लोगों की मौत 
पश्चिम बंगाल में भयावह चक्रवात के चलते 12 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बताया, बुधवार देर रात तक मिली जानकारी के मुताबिक कम से कम 12 लोगों की जान गई है। कई इलाकों में भारी तबाही हुई है। संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों मेें पहुंच नहीं बन सकी है। इसलिए नुकसान का वास्तविक आकलन बृहस्पतिवार को ही हो सकेगा। बनर्जी ने कहा, हम कोरोना महामारी से ज्यादा नुकसान इस चक्रवात के कारण झेल रहे हैं।

Cyclone Amphan Live Updates: चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण कोलकाता में 19 लोगों की मौत

18 घंटे में श्रेणी 1 से श्रेणी 5 में बदला
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान अम्फान रिकॉर्ड 18 घंटे में श्रेणी-1 से श्रेणी-5 के सुपर साइक्लोनिक तूफान में बदल गया। अम्फान बीते 20 वर्षों में पूर्वी तट से टकराने वाला दूसरा सबसे शक्तिशाली तूफान है। इससे पहले 1999 में ओडिशा में आए तुफान ने भारी तबही मचाई थी और इसमें 15 हजार लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें