एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर हमले की बढ़ती वारदात और साइबर जासूसी को देखते हुए पिछले 12 महीनों के दौरान साइबर पेशेवरों की मांग बढ़ गई है। डाटा चोरी और छेड़छाड़ के कारण कंपनियों द्वारा सुरक्षा चाकचौबंद बनाने के कारण इसके विशेषज्ञों की मांग में इजाफा हुआ है। विदेशी नियोक्ता कंपनी बिलॉन्ग के सह संस्थापक रिषभ कौल ने बताया, इंटरनेट और ई-कॉमर्स के बढ़ते इस्तेमाल के कारण भविष्य में साइबर विशेषज्ञों की मांग और बढ़ सकती है।
बिलॉन्ग का यह शोध कंपनियों द्वारा पिछले एक साल में विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साइबर पेशेवरों की जरूरत का
डाटा पोस्ट करने पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार यह मांग तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों तरह के संस्थानों में बढ़ी है। शोध के मुताबिक अभी भारत में साइबर सुरक्षा से संबंधित 10,000 से 15,000 पेशेवरों की जरूरत है।