फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भई वाह! साइबर ठगी के शिकार सरकारी ठेकेदार को 24 घंटे में वापस मिल गए 80 लाख

Sat, 14 Dec 2019 02:06 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

  • पुणे पुलिस ने ऑनलाइन ठगों से वापस दिलवाई रकम
  • ठेकेदार की कंपनी के बैंक खाते से छह दिसंबर को उड़ा ली गई थी रकम
  • अगले दिन सात दिसंबर को ठेकेदार ने साइबर पुलिस के पास शिकायत की
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं कि डेबिट कार्ड जेब में होने के बावजूद खाते से रुपये निकल गए और रकम वापस पाने में पीड़ित की एड़ियां घिस जाती हैं। पुणे पुलिस ने ऐसी ही एक घटना में मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर 80 लाख रुपये उड़ाने का केस हल कर रकम पीड़ित को वापस करवा दीं।

विज्ञापन


दरअसल सरकारी ठेकेदार की कंपनी के बैंक खाते से साइबर धोखेबाजों ने छह दिसंबर को ये रकम उड़ा ली थी। पुणे साइबर पुलिस थाने के अधिकारियों को पता चला कि ठेकेदार की कंपनी ‘ग्लोब इंपेक्स ट्रेडर्स’ के जयपुर स्थित देना बैंक के खाते से उक्त रकम निकाल ली गई।

घटना के बाद ठेकेदार सात दिसंबर को साइबर पुलिस के पास इसकी शिकायत दी। डीसीपी संभाजी कदम की अगुवाई में एसीपी शिवाजी पवार और इंस्पेक्टर जयराम पाइगुडे की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों की तत्परता से अवैध तरीके से निकाली गई रकम 24 घंटे में शिकायतकर्ता के खाते में वापस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर धोखेबाजों के चंगुल से ऐसे बचाई रकम

पुलिस ने देना बैंक से संपर्क किया और उसे 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित एक ईमेल भेजा। जानकारी मिलते ही बैंक अधिकारियों ने उस रकम को फ्रीज कर दिया और उस पैसे को शिकायतकर्ता के खाते में वापस कर दिया। साइबर पुलिस थाने के अधिकारी इस ऑनलाइन ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें