फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर बड़ा फ्रॉड, बिल भरने के नाम पर 1.72 लाख की लूट

Tue, 01 Apr 2025 10:25 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साइबर अपराधियों लगातार आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। दिल्ली में एक साइबर फ्रॉड से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है।   दिल्ली के एक वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार से दिल्ली जल बोर्ड का 14 रुपये का फर्जी बिल भरवाने के नाम पर 1.72 लाख रुपये की लूट कर ली गई। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट ने आज किसी भी बिल का भुगतान करना बेहद आसान बना दिया है। लोग अपने मोबाइल फोन से ही बिजली-पानी सहित तमाम सेवाओं के बिलों का भुगतान कर रहे हैं। लेकिन लोगों की यह सुविधा भी अब साइबर अपराधियों के निशाने पर है। वे फर्जी तरीके से लोगों को बिल भेजकर उसका भुगतान कराने के नाम पर बड़ी लूट को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक घटना दिल्ली के एक वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार के साथ घटी है जिसमें उनसे दिल्ली जल बोर्ड का 14 रुपये का फर्जी बिल भरवाने के नाम पर 1.72 लाख रुपये की लूट कर ली गई। 
विज्ञापन


अवधेश कुमार ने अमर उजाला को बताया कि 30 मार्च को उनके पास एक व्हाट्सएप संदेश आया था जिसमें उनका पानी का 14 रुपये का बिल बकाया बताया गया था। संदेश में यह भी साफ कहा गया था कि बिल का भुगतान न करने की स्थिति में उनका पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके लिए उनके पास एक फोन भी आया। 

फोन करने वाले ने स्वयं को दिल्ली जल बोर्ड का कर्मचारी बताया और कहा कि पानी का बिल न भरने की स्थिति में उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद उसने उन्हें एक लिंक भेजकर दिल्ली जल बोर्ड का एक ऐप डाउनलोड कर बिल का भुगतान करने के लिए कहा। इस अपराधी ने एक फॉर्म भरने के नाम पर उनसे एक ओटीपी भी मांग लिया। 
विज्ञापन


अवधेश कुमार ने कहा कि वह ऐप डाउनलोड करने के बाद वर्चुअल तरीके से उनका फोन साइबर अपराधियों के कब्जे में आ गया था। वह फोन पर उनके द्वारा की गई हर गतिविधि को देख रहा था और इसके जरिए उसने उनके दूसरे बैंक खातों की भी पूरी जानकारी कर ली। इसके बाद उनके तीन बैंक खातों से 1,72,129 रुपये की लूट कर ली गई। 

पानी का बिल भरने के नाम पर तो अवधेश कुमार ने केवल एक ही बैंक खाते का उपयोग किया था, लेकिन अपराधी ने मोबाइल फोन में उपलब्ध आंकड़ों का उपयोग करते हुए दूसरे बैंक खातों से भी पैसा निकाल लिया। बैंकों की इस तरह की किसी भी लेनदेन के लिए बैंक से ओटीपी भेजा जाता है, लेकिन यह ओटीपी मोबाइल पर ही आ रहा था, और वह ऐप के माध्यम से हर ओटीपी को पढ़ सकता था, उसने उनके दूसरे बैंक खातों से भी पैसे निकाल लिए। मामले की जानकारी साइबर अपराध विभाग और स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। 

क्या है दिल्ली सरकार की योजना?
दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड का उपभोक्ताओं के ऊपर 5700 करोड़ रुपये का पानी का बिल बकाया है। इसके भुगतान के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने एक योजना बनाई है जिसमें पानी के कनेक्शन में भी बिजली की तरह का मीटर लगाया जाएगा। उपभोक्ता के द्वारा पानी का बिल सही समय पर न चुकाने पर ऑफिस में बैठे-बैठे जल बोर्ड के अधिकारी उपभोक्ता का कनेक्शन काट देंगे। साइबर अपराधियों ने इस योजना का लाभ उठाते हुए स्वयं से लोगों को फोन कर उनका बकाया बिल भरने के नाम पर फ्रॉड करना शुरू कर दिया है। लोगों को इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। दिल्ली जल बोर्ड को भी उपभोक्ताओं को बिल भरने के नाम पर हो रहे फ्रॉड से बचाने की जानकारी देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें