फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने भाजपा को बनाया निशाना, बनाई पॉर्न साइट

Sat, 26 May 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने अब राजनीतिक दलों की वेबसाइट को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला भाजपा की असम इकाई से जुड़ा हुआ है। अपराधियों ने असम भाजपा नाम के यूआरएल का उपयोग करते हुए एक फर्जी वेबसाइट बनाई है, जिस पर अश्लील कंटेंट दिखाया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस वेबसाइट को कीनिया में रजिस्टर्ड किया गया है। 

दरअसल अपराधियों ने भाजपा असम की आधिकारिक वेबसाइट (assam.bjp.org) के नाम से मिलती-जुलती एक नकली वेबसाइट (www.bjpassam.org) को पॉर्न वेबसाइट से लिंक कर दिया। यूजर्स ने इंटरनेट पर जब "BJP" "ASSAM" सर्च कर रहे हैं तो कई अश्लील तस्वीरें नजर आ रही हैं जो कि एक पॉर्न वेबसाइट है। 

भाजपा की राज्य इकाई ने साइबर क्राइम सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने और अश्लील वेबसाइट को बंदर करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही वेबसाइट को बंद करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें